Budh Transit In Mithun And Shukra Gochar In Taurus 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अंतराव पर गोचर करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका शुभ फल मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजकुमार बुध और धन के दाता शुक्र ग्रह एक साल बाद अपनी स्वराशि में संचरण करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में तो वहीं बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशि का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो रही हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध और शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के लोगोंं को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह अष्टम भाव गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी और आय के अलग-अलग स्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। वहीं इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध और शुक्र ग्रह मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वहीं बुध ग्रह धन भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपकी डिसीजन मेकिंग अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।