Dhanshakti Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी की शुरुआत में शुक्र और मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे शुक्र और मंगल के संयोग से धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए धनशक्ति राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र और मंगल की युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके लिए धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आपको जीवनसाथी से भी हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इससे आपको इस योग की वजह से करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आपको अचानक से कहीं से पैसा मिलने की खबर आ सकती है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका कम्यूनिकेशन अच्छा होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
धनशक्ति राजयोग मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल और शुक्र का संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही इनकम के नए सोर्स बनेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको कहीं से अच्छी नौकरी का बुलावा आ सकता है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। साथ ही पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगोंं के लिए धनशक्ति राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र और मंगल का संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी भी इस बीच मिल सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।