Shukra And Mangal Made Navpancham Drishti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर राजयोग और नवपंचम योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 8 अक्टूबर को शुक्र और मंगल नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही धन में वृद्धि होती जाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसायी लोग लाभ कमा सकते हैं जिससे उन्हें काफी संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप धन की बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
नवपंचम राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कोई या गैजेट या कोई वाहन, प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपक देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में लोगों को सुख-शांति मिलेगी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ता है। वे अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिता सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े ही सकारात्मक बदलाव आएंगे और जो लोग विदेश से बिजनस करते हैं उनके लिए यह गोचर कमाई करने वाला साबित होगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। इस दौरान उन्हें हर तरह का भौतिक सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती है। वहीं इस अवधि में आफको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य बनेंगे।