Guru And Shukra Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, विलासता, वैभव और भौतिक सुख के कारक हैं। तो वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, गुरु और आध्यात्म के कारक है। आपको बता दें इन दोनों ग्रहों की युति अप्रैल की शुरुआत में बनने जा रही है। यह युति मेष राशि में 12 साल बाद बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

पूजा घर में भूलकर भी ना रखें ये 4 मूर्तियां, लगता है वास्तु दोष

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि गुरु और शुक्र ग्रह का संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। साथ ही अच्छा सामंजस्य रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं साहस और सामर्थ्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपका नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र और गुरु का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और शुक्र की युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ पा सकते हैं। वहीं इस समय आप सोच- समझकर सही डिसीजन ले पाएंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं। 

मीन राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी बातचीत की शैली में निखार आएगा। जिससे लोग आपके जुड़ेंगे। वहीं सुख साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस दौरान कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024