Lakshmi Narayan Rajyog: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। धन-ऐश्वर्य, संपदा, आकर्षण के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध भी एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दोनों ग्रहों ही युति से लक्ष्मी नारायण नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। बता दें कि इस समय शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में विराजमान है। वहीं अक्टूबर माह में बुध भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते है बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए होगा लाभकारी…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 13 अक्टूबर तक अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में रहने वाले हैं। वहीं 10 अक्टूबर को सुबह 11:25 पर बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के सप्तम भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में संतुष्टि मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर त करें, तो आपको पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश में नौकरी करने का भी चांस मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। विवाहित जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। धन के मामले में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल से कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी, जिससे छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के नवम भाव यानी भाग्य के भाव में शुक्र और बुध की युति है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब तरक्की के साथ धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करियर को आगे ले जाने के लिए आप कोई कोर्स आदि कर सकते हैं। देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। ऐसे में किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।