Venus And Mercury Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग काफी शुभ माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में ये योग बन जाएं, तो सुख-संपन्नता के साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आकर्षण, सौंदर्य की वृद्धि के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। बता दें कि जब किसी कुंडली में किसी एक ही भाव में शुक्र और बुध की युति होती है, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।। बता दें कि इस समय शुक्र मेष राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं, 10 मई को ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि के दाता बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मेष राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, व्यापार में सफलता के साथ अच्छी लव लाइफ के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। परिवार की हर एक जरूरत पूरी होगी, जिससे आप मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय हीतेगा। भाई-बहनों के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। इसके साथ ही अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट, डील या फिर ऑर्डर पा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलने के कई गुना अधिक योग बन रहे हैं। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लाभ स्थान में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही पहले किए गए निवेश में अब आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर डील साइन हो सकती है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अटके काम पूरे होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा से वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में शुरुआत करना लाभकारी होगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। काम या बिजनेस के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।