Mahashtami Grah Gochar On Shardiya Navratri 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन महागौरी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वहीं आपको बता दें कि इस साल की महाअष्टमी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महानवमी का भी संयोग बन रहा है। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और बुधादित्य राजयोग का भी संयोग बन रहा है। यह योग लगभग 50 साल बाद बन रहे हैं, जिससे महाअष्टमी कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए महाअष्टमी लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। वहीं इस समय आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आप धन की बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे। नए प्रॉजेक्ट या डील मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
महाअष्टमी कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान बेरोजगार लोगों के नौकरी की बात चल सकती है। साथ ही आपकी करियर में तरक्की होगी और कारोबारियों के लिए यह लाभ का दौर साबित होगा। आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग विदेश से बिजनस करते हैं उनके लिए यह गोचर कमाई करने वाला साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपको परिवार के लोगों का समर्थन प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए महाअष्टमी अनुकूल साबित हो सकती है। इस समय आपको आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। इस दौरान उन्हें हर तरह का भौतिक सुख प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।