Shri Krishna Janmashtami 2023 Muhurat Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार अष्टमी तिथि होने के कारण दो दिन जन्माष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। जहां कई लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मना लिया है। वहीं, आज मथुरा, वृंदावन, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए विशेषकर मथुरा में लाखों भक्त पहुंच चुके हैं। आज घर में रहकर इस विधि से करें श्री कृष्ण की पूजा, साथ ही जानिए मुहूर्त, नियम सहित अन्य जानकारी।

Live Updates
16:58 (IST) 7 Sep 2023
किस समय मनाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी

आज देशभर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक सर्वोत्तम मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही व्रत का पारण 8 सितंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट के बाद किसी भी समय कर सकते हैं।

जानिए स्टेप बाय स्टेप श्री कृष्ण की पूजा विधि-

Janmashtami 2023 Puja Vidhi: जन्माष्टमी आज, जानें षोडशोपचार पूजा विधि, मंत्र, भोग सहित अन्य जानकारी

16:52 (IST) 7 Sep 2023
श्री कृष्ण आरती

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला

श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली

लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक

चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, आरती कुंजबिहारी की…॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।

गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग ग्वालिन संग।

अतुल रति गोप कुमारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।

स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस।

जटा के बीच,हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू

चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू

हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद।

टेर सुन दीन दुखारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

16:40 (IST) 7 Sep 2023
जन्माष्टमी पर ऐसे करें श्री कृष्ण की पूजा

शाम को स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करने के साथ घी का दीपक जला दें। इसके साथ ही रात 12 बजे तक श्री कृष्ण के भजन, गीत आदि गाएं। 12 बजने पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं। उनका अभिषेक करने के बाद वस्त्र, माला, मुकुट आदि धारण कराएं। इसके बाद फूल, माला चंदन, अक्षत लगाने के साथ भोग में माखन-मिश्री, पंजीरी, तुलसी दल चढ़ाएं और धूप-दीपक दिखाकर आरती कर लें।

अगर आप षोडशोपचार तरीके से पूजा करना चाहते हैं, तो इस तरह कर सकते हैं।- श्री कृष्ण की षोडशोपचार पूजन विधि

16:25 (IST) 7 Sep 2023
श्रीकृष्ण-राधा रानी का अभिषेक

देशभर के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं गुवाहटी के इस्कॉन टेंपल में श्रीकृष्ण और राधा रानी का अभिषेक किया गया। (PC- PTI)

दूसरी ओर जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर में स्थित राधा दामोदर मंदिर में पुजारियों ने अभिषेक किया।

15:57 (IST) 7 Sep 2023
भोपाल में निकाली गई श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। जगहह-जगह पर शोभायात्रा निकल रही है। ऐसे ही भोपाल में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर पालकी यात्रा निकली गई। (PC-PTI)

15:46 (IST) 7 Sep 2023
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं ये भोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा को माखन- मिश्री के अलावा कई चीजों का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा बाल गोपाल को पंचामृत, धनिया या फिर आटा की पंजीरी, नारियल से बनी मिठाई के अलावा मौसमी फल आदि चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि कान्हा को इन चीजों के साथ तुलसी दल जरूर चढ़ाएं। इससे वह जल्द प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

15:10 (IST) 7 Sep 2023
श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का करें जाप

शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को जीवन के हर दुख-दर्द से छुटकारा पाना है, तो श्री कृष्ण के इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। जन्माष्टमी के मौके पर इन मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

ऊं कृं कृष्णाय नम:

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः

ऊँ नमः भगवते श्रीगोविन्दायः

ऐं क्लीं कृष्णाय हृीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्नसों

ऊँ श्रीं हृीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री

लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा

13:56 (IST) 7 Sep 2023
कैसे करें बांके बिहारी मंदिर के दर्शन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा से लेकर वृंदावन तक में लाखों लोग कान्हा के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। अगर आप किसी कारणवश नहीं पा पाएं हैं, तो घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए आप Bankey Bihari Temple की ऑफिशियम वेबसाइट या फिर फेसबुक लाइव में कर सकते हैं।

13:16 (IST) 7 Sep 2023
शहर के अनुसार जानिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजन मुहूर्त

अगर आप आज जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं, तो जान लें कि आपके शहर में कस समय श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना होगा शुभ।

नई दिल्ली- रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक

नोएडा- रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक

गुरुग्राम- रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

चेन्नई- आधी रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

जयपुर- आधी रात 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

हैदराबाद- रात 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक

चंडीगढ़- रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक

कोलकाता- रात 11 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक

पुणे- आधी रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

मुंबई- रात 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजे तक

बेंगलुरु- रात 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक

अहमदाबाद- रात 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 01 मिनट तक

13:01 (IST) 7 Sep 2023
खूबसूरत नजर आया श्री कृष्ण का मंदिर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की नगरी दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। कान्हा का जन्मोत्सव देखने के लिए देश-दुनिया से लाखों लोग पहुंच चुके हैं। रात के समय कुछ इस तरह नजर आया भगवान कृष्ण का मंदिर। (PC- PTI)

12:46 (IST) 7 Sep 2023
जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को हर तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा की भी प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण को तुलसी दल चढ़ाने के साथ उन्हें झूले में अवश्य झुलाएं।

Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये खास उपाय, श्री कृष्ण करेंगे हर मुराद पूरी, मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद

12:21 (IST) 7 Sep 2023
जन्माष्टमी पर ऐसे करें श्री कृष्ण का अभिषेक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का अभिषेक करना लाभकारी माना जाता है। इसलिए एक तांबे, चांदी, पीतल का बड़ा पात्र में भगवान कृष्ण की मूर्ति रखें। इसके बाद जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, चीनी आदि से अभिषेक करें। अंत में साफ जल अर्पित करें। इसके बाद साफ वस्त्र से पोंछकर चौकी या आसन में कृष्ण जी की मूर्ति रख दें।

12:03 (IST) 7 Sep 2023
जन्माष्टमी पर खीरा क्यों है जरूरी?

जिस तरह तरह किसी बच्चे के जन्म लेने पर गर्भनाल काटी जाती है। ठीक उसी तरह जन्माष्टमी के मौके पर खीरे को डंठल से काटकर कान्हा के जन्म की परंपरा निभाई जाती है। जन्माष्टमी पर खीरा का मतलब है कि कान्हा ने मां देवकी के गर्भ से जन्म लेकर अलग करना है। इसी पूरी प्रक्रिया को नाल छेदन के नाम से जानते हैं।

11:37 (IST) 7 Sep 2023
इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती का अद्भुत वीडियो

जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा में स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती की गई। आज जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन टेंपल में तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर मंगला आरती की गई।  इस खास मौके पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आईं।

11:21 (IST) 7 Sep 2023
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ध्यान रखें बातें
  • जन्माष्टमी के दिन अगर आप व्रत न रख रहे हो, तो सात्विक भोजन ही करें।
  • आज के दिन भगवान कृष्ण की झांकी अवश्य सजाएं। उनके आसन के आसपास सुगंधित फूल लगाएं।
  • श्री कृष्ण के लिए नए वस्त्र, आभूषण, मुकुट, माला आदि एकत्रित कर लें। इसके साथ ही उन्हें काजल जरूर लगाएं।
  • भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री के साथ धनिया से बनी पंजीरी अति प्रिय है। इसे भोग के रूप में लगाकर बाद में प्रसाद के तौर पर जरूर बांट दें। 
  • 11:05 (IST) 7 Sep 2023
    जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

    अगर आप भी आज व्रत रखे हैं और भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करना चाहते हैं, आज रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक सर्वोत्तम मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही व्रत का पारण 8 सितंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट के बाद किसी भी समय कर सकते हैं।

    11:04 (IST) 7 Sep 2023
    वैष्णव संप्रदाय के भक्त आज मना रहे जन्माष्टमी

    हर साल दो दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। पहले दिन गृहस्थ लोग व्रत रखते हैं और दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इसलिए आज मथुरा, वृंदावन सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

    11:02 (IST) 7 Sep 2023
    आज किस समय करें पारण

    अगर भक्तों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो आज सुबह पारण नहीं कर पाएं हैं, तो अष्टमी तिथि के समापन के बाद व्रत पारण का कर सकते हैं। ऐसे में आज शाम 04 बजकर 14 मिनट के बाद करें।

    Janmashtami 2023: बिना पारण अधूरा है जन्माष्टमी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, कैसे खोलें अपना उपवास

    10:58 (IST) 7 Sep 2023

    ठाकुर बांके बिहारी में जन्माष्टमी का कार्यक्रम की समय सारणी

  • दोपहर 12 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
  • शाम 5 बजकर 30 मिनट पर दोबारा बांके बिहारी के कपाट खुलेंगे।
  • रात 9 बजकर 25 मिनट पर शयन भोग आरती होगी
  • 9 बजकर 30 मिनट पर फिर से कपाट बंद होंगे।
  • रात 12 बजे ठाकुर जी का अभिषेक होगा।
  • अभिषेक के बाद 8 सितंबर को मंदिर रात 1 बजकर 45 मिनट पर खुलेगा।
  • आधी रात 1 बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती होगी
  • 2:00 बजे छींटा देकर पर्दा बंद कर दिया जाएगा
  • पुनः दर्शन 2 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक होंगे।