Janmashtami 2023: पिछले काफी सालों से जन्माष्टमी का त्याेहार 2 दिन मनाया जा रहा है। क्योंकि इसका कारण है कि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों दिन रहते हैं। वहीं इस साल भी जन्माष्टमी को लेकर संशय बना हुआ है क्योंकि पंचांग के मुताबिक 6 सितंबर के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट से होगी और 7 सितंबर को 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए दोनों दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं जन्माष्टमी का दिन उपायों को सिद्ध करने के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जन्माष्टमी के दिन अगर आप बाजार से 5 चीजें खरीदकर लाएं तो आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। साथ ही आपको भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

करियर और व्यापार में तरक्की के लिए

अगर आप रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि को कामधेनु गाय पीतल या चांदी की खरीद कर घर लाते हैं तो करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। साथ ही इस गाय को आपको तिजोरी में रखना चाहिए। 

लाएं बांसुरी खरीदकर 

जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी खरीदकर लानी चाहिए। भगवान कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। इसलिए जिस घर में बांसुरी होती है वहां धन और प्रेम का अभाव नहीं रहता। साथ ही पति- पत्नी में प्रेम बना रहता है।

लाएं लड्डू गोपाल की तस्वीर

अगर काफी प्रयास के दिन बाद आपके संतान नहीं हो रही हो तो आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की तस्वीर खरीदकर लाएं और उसको अपने बेडरूम में लगाएं। ऐसा करने से संतान के योग जल्दी बनते हैं। 

नकारात्मक ऊर्जा का होता है नाश

जन्माष्टमी के दिन आप गंगाजल ला सकते हैं और गंगाजल को रोज घर में छिड़क सकते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही घर में सुख- संपन्नता बढ़ती है। 

लाएं चंदन खरीदकर

अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में आप बाजार से चंदन खरीदकर लाएं। साथ ही चंदन भगवान कृष्ण को लगाएं। वहीं चंदन अपने भी लगाएं। चंदन माथे पर लगाने से मन को शांंति मिलती है। साथ ही आज्ञा चक्र एक्टिव होता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।