Laddu Gopal Favourite Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती है, जो किसी न किसी ग्रह और देवी-देवता से संबंधित होती है। ऐसे ही 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियां होती है जिस पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा होती है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण माने जाते हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त हो पड़ रही है। आइए जानते हैं किन राशियों पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा होती है…

26 अगस्त से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, दंडनायक शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा होती है, क्योंकि ये नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र के अंतर्गत आता है। कान्हा का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस कारण इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान विष्णु के साथ-साथ कान्हा की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है। राधा रानी और कान्हा के मंत्र का जाप करने से कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। मानसिक, शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता हासिल होती है। धन-ऐश्वर्य की कमी कोई कमी नहीं होती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के स्वामी  गुरु ग्रह और  भगवान विष्णु माने जाते हैं और श्री हरि विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण है, तो इस राशि के जातकों के ऊपर भी लड्डू गोपाल की विशेष पा होती है। इस राशि के जातकों को हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होती है। कान्हा की कृपा से समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है। इनका अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन भी अच्छा रहता है। अपनी मेहनत के बल पर ये काफी सफलता पाते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर भी लड्डू गोपाल की विशेष कृपा होती है, क्योंकि इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति के साथ-साथ श्री हरि विष्णु है। इस राशि के जातक धर्म, सत्य और न्यायप्रियता से जुड़े होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर कान्हा की विशेष कृपा होती है, जिससे ये खूब मान-सम्मान पाने के साथ भौतिक सुखों को पाता है। 

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।