Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: यूपी प्रदेश के वृंदावन शहर में एक संत रहते हैं, जिनका नाम है स्वामी प्रेमानंद महाराज। राधा रानी को यह अपना इष्ट मानते हैं। साथ ही महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सही दिशा दिखाते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। आपको बता दें किमहाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है, और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं। वहीं भक्तजन उनसे प्रश्न करते हैं, जिसका वह उत्तर देते हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं महाराज जी से कई बड़ी हस्तियां भेंट कर चुकी हैं। जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और रेसलर ग्रेट खली का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि पितृ दोष और पितृ ऋण से मुक्ति के कौन से उपाय हैं, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं, कि जो हम श्राद्ध और तर्पण करते हैं। उससे पितरों का पोषण होता है। मतलब जो जल या पिंड हम उनके निमित्त निकालते हैं, वो वस्तु उनको प्राप्त होती है। जिससे वह प्रसन्न होते हैं।
साथ ही प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि जब हम भजन करते हैं नाम जप करते हैं, तो भी पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी उन्नति होती है, जिससे वह कृपा बनाएं रखते हैं। वहीं महाराज जी ने कहा कि जब आप धर्मानुष्ठान कराते हैं, जैसे- भागवत, गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करवा दिया या भजन संध्या करवा दी, इन सबसे भी पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाएं रखते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास सदा बना रहता है। साथ ही पितृ दोष और पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
वहीं एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि ज्यादा पूजा- पाठ के बाद भी लोग क्यों दुखी रहते ही। जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अक्सर जो लोग पूजा- पाठ करते हैं, उनके जीवन में इतने सारे भौतिक सुख और धन-धान्य आ जाएंगे, जिससे आपका मार्ग रुक जाएगा या फिर इतनी कठिनाइयां आ जाएंगी, जिससे आपका पूजा- पाठ छूट जाएगा।
यह भी पढ़ें:
