Happy Shivratri 2020 Wishes SMS, Messages: महाशिवरात्रि को भगवान शिव की उपासना के लिए प्रमुख पर्व माना जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्षीय चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। स्कंदपुराण के अनुसार शिवरात्रि वह रात्रि है जिसका शिवतत्व से घनिष्ठ संबंध होता है। भगवान शिव की अतिप्रिय रात्रि को ही शिव रात्रि या काल रात्रि कहा जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के प्रदोषकाल में शंकर-पार्वती का विवाह हुआ था। प्रदोष काल में महाशिवरात्रि तिथि में सर्व ज्योतिर्लिंगों का प्रादुर्भाव हुआ था। शास्त्रनुसार सर्वप्रथम ब्रह्मा व विष्णु ने महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजन किया था और सृष्टि की कल्पना की थी। शिव पुराण के ईशान संहिता में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्य के समान प्रभाव वाले लिंग के रुप में प्रकट हुए थे। इसी के साथ अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। वर्ष भर में 12 शिवरात्रियां आती हैं लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है, इसी कारण से इसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है।

भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता होती है। कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव जैसे वर की इच्छा करते हुए व्रत करती हैं, माना जाता है कि इससे उन्हें सुवर की प्राप्ति होती है। शिवरात्रि के दिन विवाहित स्त्रियों के व्रत करने के लिए माना जाता है कि इसस उनके पति का जीवन और स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना जल और बेल पत्रों के द्वारा की जाती है। भगवान शिव के इस पर्व पर अपने प्रियजनों को इन मैसेज और फोटोज के जरिए बधाई दे सकते हैं।

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,
खुशी की बहार मिले शिवरात्रि के पवन अवसर पर,
आपको जिंदगी की एक अच्छी नई शुरुआत मिले।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।।

एक पुष्प
एक बेल पत्र
एक लोटा जल की धार,
करदे सबका उद्धार।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।।

पीकर भांग जमा लो रंग,
जिंदगी बीते खुशियों के संग,
लेकर नाम शिव-भोले का,
दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा,
उन शिव जी का आज त्योहार है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी हूं,
भस्म से होता जिनका श्रृंगार,
मैं उस महाकाल का पुजारी हूं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।