Shivling Par Kya Chadhaye: सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय होता है। क्योंकि शिव पुराण के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। दरअसल, सावन के महीने में ही भोलेनाथ ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वह उन्हें अपनी पत्नी रुप में स्वीकार करेंगे। साथ ही सावन में महादेव स्वयं न केवल सृष्टि का संचालन करते हैं, बल्कि सपरिवार धरती पर भी आते हैं। कहते हैं कि इसी वजह से भगवान शिव को सावन का महीना सबसे ज्यादा प्रिय माना गया है। वहीं सावन में सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को है। वहीं इस दिन कुछ प्रिय चीजें महादेव पर अर्पित करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं। जीवन में संपन्नता बनी रहती है। आइए जानते हैं इन चीजें के बारे में…

24 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सावन शिवरात्रि पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

1- दूध से करें शवलिंग का अभिषेक

सावन के दिन भगवान शिव पर दूध अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।  दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही इस दिन दूध का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

2- शहद करें अर्पित

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आरोग्य का वरदान मिलता हैं। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

3- गन्ने से करें अभिषेक

मान्यतानुसार शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है और जीवन में ऐश्वर्य आता है। वहीं भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

4- बेलपत्र करें अर्पित

बिल्वपत्र भगवान के तीन नेत्रों का प्रतीक है। इसलिए तीन पृष्ठ का बिल्वपत्र भगवान शंकर को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। 

5- शमी का फूल और काले तिल

शिवलिंग पर शमी के फूलों को चढ़ाने से योग्य जीवनसाथी मिलने की मनोकामना पूरी होती है। साथ ही काले तिल चढ़ाने से शनि देव के साथ महादेव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं ढैय्या और साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025