Shiv Ji Ki Priya Rashiyan: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन का काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इसलिए सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे सर्वोत्‍तम माना गया है। यूं तो भगवान शिव सभी लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जो भगवान शिव को सबसे प्रिय होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन राशियों पर भोलेनाथ की खूब कृपा बरसती है और इन्हें हर मुश्किल से भी बचाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शिव जी प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग ऊर्जा से भरे रहते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, भगवान शिव की कृपा से इनका हर बिगड़ा काम बन जाता है। करियर और व्यापार में इन्हें सफलता मिलती है। भोलेबाबा हर मुश्किल को दूर करके इनका रास्ता आसान बना देते हैं। इस राशि के जातक को सोमवार के दिन तांबे के लोटे में थोड़ा सा गुड़ और लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जो खुद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए यह राशि भोलेनाथ को बहुत प्रिय मानी जाती है। इस राशि के लोग स्वभाव से शांत और धैर्यवान होते हैं। इसलिए शिवजी इन्हें बहुत पसंद करते हैं। भगवान शिव इनकी हर मुश्किल में मदद करते हैं और इन्हें हमेशा सुरक्षित रखते हैं। इस राशि के जातक सोमवार के दिन चांदी के लोटे से शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आएगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। शिवजी इनकी आध्यात्मिकता को पसंद करते हैं और हर वक्त इनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। भगवान शिव इस राशि के लोगों का हर काम बना देते हैं। तुला राशि वाले जातक सोमवार के दिन पानी में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है – ‘ऊं नम: शिवाय’

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के स्वामी शनि हैं और शनि भगवान शिव को अपना आराध्‍य मानते हैं। इस वजह से शिवजी मकर राशि के लोगों को भी अपनी विशेष कृपा देते हैं। इस राशि के लोग मेहनती होते हैं और शिवजी की मदद से हर कठिनाई को पार कर जाते हैं। मकर राशि वाले जातक सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोग ईमानदार और दूसरों की भलाई करने वाले होते हैं। इनकी सच्चाई और नेकदिली भगवान शिव को बहुत पसंद है। शिवजी इनकी रक्षा करते हैं और इन्हें जीवन में हर सफलता दिलाते हैं। शिव जी की कृपा से ये जीवन में खूब आगे बढ़ते हैं और नाम कमाते हैं। कुंभ राशि वाले जातक सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024