Sheetala Ashtami 2025: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में मां शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बीमारियों से बचाव होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शीतला सप्तमी 21 मार्च 2025 को और शीतला अष्टमी 22 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शीतला अष्टमी के दिन राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शीतला अष्टमी से जुड़े इन उपायों के बारे में।
राशि अनुसार शीतला अष्टमी पर करें ये खास उपाय
मेष राशि
शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा करने के साथ-साथ नीम के पेड़ की भी पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद नीम के पेड़ की 3 या 5 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होंगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों इस दिन गौ माता को भोजन खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी और माता शीतला की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां शीतला की पूजा करें। उसके बाद देवी को लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा और सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि
इस दिन कर्क राशि वाले जातक देवी शीतला को गंगाजल, फल, फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। फिर पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक इस दिन मां शीतला को कुमकुम, रोली और अक्षत अर्पित करें। इससे परिवार में खुशियां आएंगी और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि
देवी शीतला को प्रसन्न करने के लिए कन्या राशि के जातक उन्हें बासी रोटी का भोग लगाएं। इससे जीवन में बरकत बनी रहेगी और धन-धान्य की वृद्धि होगी।
तुला राशि
इस दिन मां शीतला को बासी पूड़ी और हलवे का भोग लगाएं। इससे मनचाही सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस दिन देवी शीतला के साथ गौ माता की पूजा करना शुभ साबित हो सकता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातक इस दिन मां शीतला को लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करें, जैसे लाल चुनरी या लाल फूल। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियां आएंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस दिन गरीबों को भोजन कराना और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना शुभ रहेगा। इससे भाग्य में वृद्धि होगी और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाएं और उनका आशीर्वाद लें। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।