Shattila Ekadashi 2023 Shubh Muhurt: शास्त्रों में माघ महीने में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि माघ महीने में पड़ने वाली एकादशी को षटशिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2023) कहते हैं। जो 18 जनवरी बुधवार को पड़ रही है। मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति भगवान व्रत रखकर भगवान विष्णु की उपासना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही व्यक्ति के समस्त पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और उसे दुख, दरिद्रता से मुक्ति मिलती मिलती है। वहीं इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि…
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त (Shattila Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी का शुभ मुहूर्त 17 जनवरी 2023 को शाम 06 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और और यह 18 जनवरी 2023 को शाम 04 बजकर 02 मिनट पर इसका अंत होगा। वहीं व्रत का पारण 19 जनवरी की सुबह 7 बजे के बाद होगा।
षटतिला एकादशी 2023 शुभ योग (Shattila Ekadashi 2023 Shubh Yog)
पंचांग के मुताबिक इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और शाम 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग 17 जनवरी की सुबह 07 बजकर12 से आरंभ होकर शाम 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। साथ ही वृद्धि योग 18 जनवरी की सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 19 जनवरी की सुबह 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष में इन शुभ योगों को बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।
षटतिला एदादशी पूजा- विधि
इस दिन सुबह जल्दी स्नान करना करके साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद उन्हें चंदन लगाएं। साथ ही उनको गुड़ और तिल के बने लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद उन्हें पुष्प, धूप आदि अर्पित करें. फिर भगवान विष्णु सहस्नाम का पाठ करें और आरती उतारें। साथ ही अगले दिन ब्राह्राण भोज कराएं और तिल का दान करें।
जानिए महत्व
शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति षटतिला एकादशी का व्रत करता है। उसको आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख- समृद्धि का वास रहता है।