Shatgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। ऐसे ही मार्च 2025 में मीन राशि में एक साथ शनि, शुक्र, बुध, सूर्य, राहु और चंद्रमा एक साथ विराजमान रहेंगे, जिससे षडग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ये युति काफी मानी जा रही है। ऐसा शुभ योग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। आइए जानते हैं इन 6 शुभ ग्रहों की युति से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी में कई नए अवसर मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। आपके जीवन में कई चुनौतियां आ सकती है। लेकिन इनसे आप आसानी से निकल पाने में सफल हो सकते हैं। आपके जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मीन राशि में बना षडग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के करियर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्म सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। शारीरिक और मानसिक तनाव ले मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आपके जीवन में कई चुनौतियां आ सकती है। लेकिन इनसे आप छुटकारा पा सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए षडग्रही योग काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परिवारिक समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही गुरु, मेंटर और परिवार वालों का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
