Shatgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। साल 2025 के मार्च माह में मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। बता दें कि मार्च माह में मीन राशि में एक साथ राहु के साथ-साथ शनि, शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा गोचर करने वाले हैं। ऐसे में षट ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि राहु मीन राशि में विराजमान है। इसके साथ ही फरवरी में शुक्र, बुध ग्रह प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च को सूर्य, 29 मार्च को शनि और 28 मार्च को चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह का महाकुंभ लगा रहा है। इन राशियों में शनिदेव को सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना जा रहा है, जो करीब 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षट ग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को बौद्धिक क्षमता की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है।  समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। माता-पिता के सा अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के  लिए भी ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।  आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।   

मिथुन राशि (Mithun)

इस राशि के जातकों को अचानक से हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। जिस काम का आप होने का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे, तो अब इसमें सफलता हासिल हो सकती है। सूर्य और गुरु की कृपा से आप खूब धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप काम या फिर व्यापार के सिलसिले से कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा सपोर्ट मिलने वाला है। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई नीतियों से आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके साथ ही संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।