Rajyog In Kundli: साल 2024 में कई ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करेंगे। जिसमें मालव्य और शश राजयोग के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि मालव्य राजयोग शुक्र देव बनाएंगे। वहीं शश राजयोग कर्मफल दाता शनि देव बनाएंगे। क्योंकि शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में संचरण करेंगे। साथ ही शनि देव आपकी स्वराशि कुंभ में भ्रमण करेंगे। ऐसे में इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग बनेंगें। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
साल 2024 आप लोगों के लिए लकी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोच कुंडली में शश राजयोग बनाएंगे। वहीं शुक्र ग्रह भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसलिए इस साल आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं नौकरी में तरक्की होगी और आप धन की भी अच्छी बचत कर पाएंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही आप शश राजयोग की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2024 लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग बनाएंगे और उनका भ्रमण कर्म भाव पर होगा। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सतका है। साथ ही पदोन्नति हो सकती है। वहीं आपकी प्लानिंग के अनुसार सारी योजनाएं पूरी होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही इस साल आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैंं। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उसको इस साल अच्छा लाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
साल 2024 आपको दैनिक इनकम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से शुभ साबित होगा। क्योंकि इस साल आपको शुक्र देव का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करेंगे और शश राजयोग का निर्माण करेंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपके लिए यह साल करियर और कारोबार के मामले में बेहतरीन साबित होगा। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, वो लोग इस साल विवाह कर सकते हैं।