Shash And Malavya Rajyog: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और शुभ योग बनते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल होली का पर्व 14 मार्च को है। वहीं आपको बता दें कि होली से पहले शश और मालव्य राजयोग बन रहे हैं। शनि देव कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं। वहीं शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में रहकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में इन दोनों राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली 11वें भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह उचित समय होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शश राजयोग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं  रुके काम पूरे होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। साथ ही घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शश और मालव्य राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं तो वहीं शुक्र ग्रह कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस समय आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय यदि आप नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह उचित समय होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए बुध वक्री बेहद शुभ रहेंगे। सीनियर्स और टीचर से प्रशंसा और इनाम मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025