Shash And Malavya Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 28 जनवरी को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं कर्मफल दाता शनि देव भी इस दिन स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। जिससे शश राजयोग बन रहा है। ऐसे में इन दोनों राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन स्थान पर तो वहीं शुक्र देव तीसरे भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही धन में वृद्धि होती जाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। वहीं कारोबारी लोग लाभ कमा सकते हैं जिससे उन्हें काफी संतुष्टि मिलेगी। साथ ही  घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।वहीं आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में कुछ नया करने का प्लान सफलता दिला सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शश राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं  रुके काम पूरे होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। व्यापार में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। कामयाबी हासिल करने के लिए काफी समय से चल रही मेहनत का फल मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025