Shardiya Navratri 2025 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र आरंभ होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) सितंबर माह की 22 तारीख से आरंभ हो रहा है। इस सबार मां दुर्गा हाथी में सवार होकर आ रही है, जो काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। इस साल नवरात्रि पूरे 10 दिनों के पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों की उपासना करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कलश स्थापना का समय, 10 दिन शारदीय नवरात्रि पड़ने का कारण सहित अन्य जानकारी…

Shardiya Navratri 2025 Bhajan: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया…शारदीय नवरात्रि में गाएं ये भजन, माता रानी होंगी प्रसन्न

कब से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि? (Shardiya Navratri 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है, जो 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगी।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 (Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो 8 बजकर 06 मिनट पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में करीब 1 घंटे 56 मिनट कलश स्थापना के लिए मिलेंगे।

24 घंटे बाद बुध बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, खूब कमाएंगे पैसा-शोहरत

शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त- 22 सितंबर को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
शुक्ल योग- सुबह से लेकर शाम 7 बजकर 58 मिनट तक
ब्रह्म योग- शाम 7 बजकर 58 मिनट से आरंभ होकर 23 सितंबर को रात 8 बजकर 22 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 21 सितंबर को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से 22 सितंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:43 से सुबह 05:31 तक

शारदीय नवरात्रि 2025 कन्या लग्न मुहूर्त

कन्या लग्न प्रारम्भ – 22 सितंबर तो सुबह 06 बजकर 09 मिनट से
कन्या लग्न समाप्त – 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि होंगे 10 दिनों के

इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों के होंगे। बता दें कि नवरात्रि 22 सितंबर को आरंभ हो रही है और महानवमी 1 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस दिन हवन आदि किया जाएगा। इसके साथ ही विजया दशमी यानी 2 अक्टूबर को व्रत का पारण किया जाएगा। इस साल 10 दिनों के होने के कारण मां दुर्गा का विशेष लाभ मिल सकता है।

Chhath Puja 2025: 25 या 26 अक्टूबर, कब से आरंभ हो रहा छठ पर्व? जानें नहाय खाय, खरना से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक की तिथियां

10 दिनों के क्यों होंगे शारदीय नवरात्रि?

बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है और समापन नवमी तिथि को समाप्त होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है यानी 24 और 25 सितंबर को तृतीया तिथि होगी। इस कारण इस साल शारदीय नवरात्रि 10 दिन के होगी।

मां दुर्गा के इन स्वरूपों की होगी पूजा

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। जो शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री है।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri Calendar 2025)

शारदीय नवरात्रि तिथियां 2025दिन / तिथिपूजा / पर्व
22 सितंबर 2025प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा
23 सितंबर 2025द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
24 सितंबर 2025तृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
25 सितंबर 2025तृतीया
26 सितंबर 2025चतुर्थीमां कूष्मांडा पूजा
27 सितंबर 2025पंचमीमां स्कंदमाता पूजा
28 सितंबर 2025षष्ठीमां कात्यायनी पूजा
29 सितंबर 2025सप्तमीमां कालरात्रि पूजा
30 सितंबर 2025महाअष्टमीमां महागौरी पूजा
1 अक्टूबर 2025महानवमीमां सिद्धिदात्री पूजा
2 अक्टूबर 2025व्रत पारण / दशहरादुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।