Sharidya Navratri 2025 Day 3, Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics in Hindi: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघण्टा की पूजा आराधना करने का विधान है। इस साल शारदीय नवरात्रि 10 दिन होने के कारण तीसरा दिन दो दिन पड़ने वाला है यानी आज और कल दोनों ही दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मां चंद्रघंटा को का स्वरूप ममतामयी, तेजमयी माना जाता है। मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि के साथ मनचाही इच्छा पूरी होती है। आज मां दुर्गा के साथ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा, कथा करने के बाद अंत में इस आरती को अवश्य करें। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की आरती…
मां चंद्रघंटा की आरती ( Maa Chandraghanta Aarti )
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती। क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।
सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।