Maa Brahmacharini Ki Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और यह दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित है। मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या और साधना की देवी माना जाता है। मान्यता है कि ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करने से भक्तों के सभी भय और बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन भक्त सच्चे मन से मां की उपासना करते हैं, उपवास रखते हैं और मां के मंत्रों का जाप करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां की पूजा आरती के बिना अधूरी रहती है। इसलिए अगर आप मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दूसरे दिन उनकी आरती श्रद्धा भाव से जरूर गाएं। ऐसे में आइए यहां पढ़ें ब्रह्मचारिणी देवी की पूरी आरती…

मां ब्रह्मचारिणी की आरती (Maa Brahmacharini ki Aarti Lyrics In Hindi)

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।