Navratri 1st Day, Mata Shailputri Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो 2 अक्टूबर को दशमी तिथि के साथ समाप्त हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। इस दिन कलश स्थापना करने के साथ मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री है। मां का स्वरूप काफी मनमोहक है। मां शैलपुत्री के माथे में अर्ध चंद्र, दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इसके साथ ही मां शैलपुत्री नंदी बैल की सवारी करती हैं। इसके साथ ही मां के इस स्वरूप को करुणा का प्रतीक माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के साथ शैलपुत्री की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही अंत में इस आरती को अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी पूजा पूर्ण होती है। आइए जानते हैं शैलपुत्री मां बैल सवार, करें देवता जय जयकार लिरिक्स इन हिंदी..

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इस दिशा की ओर रखें अखंड ज्योति, मां दुर्गा होंगी अति प्रसन्न, जानें दीपक संबंधी वास्तु नियम

मां शैलपुत्री आरती (Maa Shailputri Aarti Lyrics)

शैलपुत्री मां बैल सवार, करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

शारदीय नवरात्रि पर मिलेंगे घटस्थापना के 3 मुहूर्त, जानें कलश स्थापना का समय और मंत्र

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

जय मां शैलपुत्री की, जय माता दी

Shardiya Navratri 2025 Bhajan: शारदीय नवरात्रि के दौरान गाएं कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे…., माता रानी की रहेगी विशेष कृपाशारदीय नवरात्रि पर मिलेंगे घटस्थापना के 3 मुहूर्त, जानें कलश स्थापना का समय और मंत्र

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें ये मंत्र (Maa Shailputri Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी
पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी
रत्नयुक्त कल्याणकारिणी

ओम् ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

बीज मंत्र- ह्रीं शिवायै नम:

वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।