Rashi Wise Colors for Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का समय बेहद खास माना जाता है। यह त्योहार मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार की नवरात्रि इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह कुल 10 दिनों की रहेगी। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि में राशि के हिसाब से पूजा-पाठ और रंगों का चुनाव किया जाए तो इससे देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को नवरात्रि में कौन से रंग पहनने चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए नवरात्रि में लाल और पीला रंग शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन रंगों के कपड़े पहनने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को नवरात्रि पर गुलाबी और सफेद रंग पहनने चाहिए। यह रंग उनके जीवन में शांति और खुशहाली लाएगा।

मिथुन राशि

ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के लोग अगर नवरात्रि में हरे रंग के कपड़े पहनेंगे तो उनके रुके हुए काम पूरे होंगे और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को हल्के रंग और खासकर सफेद कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनके मन को शांत रखेगा और जीवन में संतुलन लाएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को नवरात्रि में पीला रंग पहनना चाहिए। यह रंग उनके कार्यों में सफलता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस नवरात्रि में हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इन जातकों के लिए हल्के और सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता और सौभाग्य बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले नवरात्रि में लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनें। यह रंग उनकी ऊर्जा को बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को पीला रंग पहनना चाहिए। पीले रंग के कपड़े पहनने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को नीला रंग पहनना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नवरात्रि में काले और नीले रंग का चुनाव करना चाहिए। यह रंग उनके लिए शुभ फलदायी साबित होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए नवरात्रि में केसरिया, पीला और हल्के रंग पहनना शुभ माना गया है। इससे उनके जीवन में नई ऊर्जा और सौभाग्य आएगा।

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।