Shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana (Ghat Sthapana) Date, Time Shubh Muhurat in Hindi: वैदिक पंंचांग के अनुसार साल में 4 नवरात्रि पड़ते हैं, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि तो वहीं चैत्र, शारदीय नवरात्रि होती हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं शारदीय नवरात्रि के बारे में, जिसकी शुरुआत इस साल 22 सितंबर से हो रही है। आपको बता दें कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करता है, तो उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही मां दुर्गा की पूजा करने से नवग्रह भी शांत रहते हैं। साथ ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि…
कब से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि? (Shardiya Navratri 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी, जो 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ऐस में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ होंगी।
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 (Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)
पंचांग के मुताबिक कलश का शुभ मुहूर्त सुबह 06:08 से आरंभ होकर सुबह 08:07 बजे तक रहेगा। वहीं इसके अलावा अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्तों में आप कलश स्थापन कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri Calendar 2025)
शारदीय नवरात्रि तिथियां 2025 | दिन / तिथि | पूजा / पर्व |
22 सितंबर 2025 | प्रतिपदा | मां शैलपुत्री पूजा |
23 सितंबर 2025 | द्वितीया | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
24 सितंबर 2025 | तृतीया | मां चंद्रघंटा पूजा |
25 सितंबर 2025 | तृतीया | — |
26 सितंबर 2025 | चतुर्थी | मां कूष्मांडा पूजा |
27 सितंबर 2025 | पंचमी | मां स्कंदमाता पूजा |
28 सितंबर 2025 | षष्ठी | मां कात्यायनी पूजा |
29 सितंबर 2025 | सप्तमी | मां कालरात्रि पूजा |
30 सितंबर 2025 | महाअष्टमी | मां महागौरी पूजा |
1 अक्टूबर 2025 | महानवमी | मां सिद्धिदात्री पूजा |
2 अक्टूबर 2025 | व्रत पारण / दशहरा | दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व |