Shardiya Navratri 2024 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि और चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नाम से जानते हैं। ऐसे ही आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। हर एक दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही नवरात्रि की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी, महानवमी के बाद दशमी को दशहरा या विजयादशी के नाम से जानते हैं। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का समापन हो जाता है। इस साल नवरात्रि का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ कई शुभ योगों में हो रहा है। बता दें कि इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्रि पड़ रही है। आइए जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? कलश स्थापना का मुहूर्त और कब है दुर्गाष्टमी और महानवमी…

कब है शारदीय नवरात्रि 2024? (Shardiya Navratri 2024 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 19 मिनट से हो रहा है, जो 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से आरंभ हो रही है, जो 12 अक्टूबर 2024 , शनिवार को समाप्त हो रही है।

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त 2024 (Shardiya Navratri 2024 Kalash sthapana Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है।अगर आप भी इस साल घटस्थापना कर रहे हैं, तो 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 7 बजकर 23 मिनट पर कर सकते हैं। इसके साथ ही अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट पर होगा।

दुर्गा अष्टमी 2024 कब है? (Durga Ashtami 2024 Date)

दुर्गा अष्टमी आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है. उस दिन कन्या पूजा की जाएगी.

कब है महानवमी 2024? (Maha Navami 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी 11 अक्टूबर को मनाई जा रही है।

शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Calendar)

नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।