Shardiya Navratri Kanya Pujan Date 2024, Samagri: शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है। कई जातक नवरात्रि के पहले दिन से ही रोजाना एक-एक कन्या को भोजन कराते हैं, तो कई अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी के कारण नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। कन्या पूजन को कन्या पूजा, कुमारिका पूजा तथा कंजक पूजा आदि नामों से भी जाना जाता है। कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल की कन्याओं को घर बुलाकर विधिवत पूजा करने के साथ भोजन कराया जाता है और अंत में उपहार स्वरूप भेंट दी जाती है। आइए जानते हैं इस साल कब करें कन्या पूजन। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और महत्व…

शारदीय नवरात्रि महाष्टमी और नवमी तिथि (Shardiya Navratri Mahasthami And Mahanavami 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बाद महा अष्टमी और नवमी 11 अक्टूबर को ही पड़ रही है। इसलिए आप इसी दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।

कन्या पूजन 2024 तिथि (Shardiya Navratri Kanya Pujan 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से आरंभ हो रही है और 11 अक्टूबर को 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसके बाद नवमी लग जाएगी। इस आधार पर महाअष्टमी और महानवमी तिथि 11 अक्टूबर 2024 को है और इसी दिन कन्या पूजन करेंगे।

शारदीय नवरात्रि कन्या पूजन 2024 शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri Kanya Pujan Muhurat)

महाष्टमी पर कन्या पूजन- 11 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 47 मिनट से लेकर 10 बजकर 41 मिनट तक कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर 1 बजकर 35 मिनट तक कर सकते हैं।
राहुकाल- दोपहर 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक

महाष्टमी और नवमी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बाद महा अष्टमी और नवमी 11 अक्टूबर को ही पड़ रही है। इसलिए आप इसी दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि कन्या पूजन 2024 सामग्री (Kanya Pujan 2024 Samagri)

  • कन्या के पैर धोने के लिए थाली, साफ जल और तौलियां
  • महावर या अलता
  • कुमकुम, सिंदूर और अक्षत
  • आसन
  • पूजा थाली
  • घी का दीपक
  • एक गाय के गोबर का कंडा या उपले
  • फूल, माला
  • लाल चुनरी
  • भोजन (खीर-पूड़ी या गुड़-चना)
  • उपहार
  • भेंट

कन्या पूजन 2024 मंत्र (Kanya Pujan 2024 Mantra)

या देवी सर्वभू‍तेषु ‘कन्या ‘ रूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।
ॐ श्री दुं दुर्गायै नमः ।।
ॐ श्री कुमार्यै नमः ।।
ॐ श्री त्रिगुणात्मिकायै नमः ।।

कन्या पूजन 2024 महत्व (Kanya Pujan 2024 Significance)

हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि ही नहीं किसी भी शुभ काम के पूरे होने के बाद कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024