Shardiya Navratri Ashtami-Navami 2024 Date And Time, Shardiya Navratri Ashtami-Navami Kab Hai: हिंदू धर्म में चार नवरात्रि पड़ती है जिसमें दो गुप्त और बाकी दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है। हर एक नवरात्रि का अपना-अपना महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो नवमी तिथि को व्रत का पारण करने के साथ समाप्त हो जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ हो रही है, जो 11 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही जो जातक दुर्गा पूजा के दौरान मां दूर्गा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, वो लोग विसर्जन 12 अक्टूबर करेंगे। इस साल अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि की सही तारीख, मुहूर्त के साथ धार्मिक महत्व…

शारदीय नवरात्रि 2024 अष्टमी-नवमी कब ? (Shardiya Navratri 2024 Ashtami)

द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी, जो 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी का व्रत 11 अक्टूबर 2024 को ही रखा जाएगा। इसके अलावा 11 अक्टूबर को महाष्टमी पर संधि पूजा भी की जाएगी।

चर (सामान्य) – सुबह 06.20 – सुबह 07.47
लाभ (उन्नति) – सुबह 07.47 – सुबह 09.14
अमतृ (सर्वोत्तम) – सुबह 09.14 – सुबह 10.41

महाष्टमी और नवमी का महत्व

हिंदू धर्म में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। महाष्टमी के दिन कन्या पूजन के साथ-साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस दिन संधि पूजा भी की जाती है, जो अष्टमी तिथि के अंतिम चौबीस मिनट और नवमी तिथि के पहले चौबीस मिनट के बीच होती है, जिसे संधिकाल कहा जाता है। पूरा दूर्गा पूजा के दौरान संधिकाल का सबसे अधिक महत्व होता है। नवमी तिथि की बात करें, तो नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप धरा था और महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस दिन हवन आदि करने के साथ कई साधक व्रत का पारण कर देते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024