Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कल यानी 26 सितंबर 2022 से शुरू हो गया है और इस बार नवरात्रि 9 दिनों तक रहेगा। वहीं 24 सितंबर 2022 से शुक्र भी कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र देव बुध की राशि कन्या में गोचर कर रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव का गोचर और शारदीय नवरात्रि का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। वहीं कई राशि के जातकों के लिए यह लाभप्रद भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन्हें कारोबार आदि में फायदा हो सकता है।

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों को इस दौरान कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। जातक यात्रा करने से बचे, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी कुछ समस्याएं हो सकती है।

वृषभ
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छें परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ भी हो सकता है और धन एकत्र करने भी सफलता मिल सकती है। यदि जातकों को उनके बच्चों से संबंधित कुछ परेशानियां हैं, तो उससे निजात मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय लाभप्रद हो सकता है। आर्थिक बढ़ोतरी के साथ धन लाभ हो सकता है। इस दौरान सेहत में भी सुधार रहेगा। किसी बीमारी से परेशान हैं,तो उससे छुटकारा मिल सकता है। घर में भी वातावरण शांति बना रहेगा।

कर्क राशि
सामाजित प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आर्थिक धन लाभ भी हो सकता है। कई माध्यमों से पैसा कमा सकते हैं। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने लोन चुकाने में भी इस दौरान सफलता मिल सकता है। धर्म कार्यों में भी रूची बढ़ सकती है।

सिंह
इस राशि के जातकों को विभिन्न स्त्रोतो से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। उनके लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

कन्या
जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और अच्छे लाभ मिल सकते हैं। करियर में भी उत्तम परिणाम मिल सकता है। आर्थिक जीवन में भी बढ़ोतरी हो सकती है।