Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही 9 दिनों तक माता के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि का त्योहार साल में 4 बार आता है, लेकिन इनमें चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। वहीं दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई हैं। इसका संकेत है कि देश में खुशहाली रहेगी। बारिश अधिक होगी। वहीं बताया जाता है कि नवरात्रि के समय अगर कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

1- मोर पंख लाएं

मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। सात ही मोर पंख घर पर लाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही यदि मोरपंखी विधिवत पूजा करके इसे बच्चों के पढ़ने वाले कमरे में रखा जाए तो इससे बच्चों का मन विचलित नहीं होता और पढ़ाई में एकाग्रहता बढ़ती है।

2- गाय का घी लाएं खरीदकर

शास्त्रों के अनुसार अगर आरोग्य रहना चाहते हैं, तो नवरात्र के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन में किसी भी दिन गाय का घी खरीदकर लाएं। इससे लाभ मिलेगा। साथ ही मां आरोग्य का वरदान देंगी।

3- तुलसी का पौधा लाएं खरीदकर

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है। क्योंकि पूजा में तुलसी दल का प्रयोग किया जाता है। बिना तुलसी दल के भगवान का भोग अधूरा माना जाता है। नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर लाकर अगर उसे रोपा जाए और पूजा की जाए तो उससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

4- खरीदकर लाएं शंखपुष्पी की जड़

नवरात्रि में शंखपुष्पी की जड़ खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही अगर शंखपुष्पी की जड़ें लाकर उसे चांदी के डिब्बे में रखकर पैसे रखने वाली जगह पर रख दिया जाए तो धन में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

5- मिट्टी का घर लाएं खरीदकर

अगर आपका घर अभी तक नहीं बन पाया हो, तो नवरात्रि में एक मिट्टी का बना घर खरीदकर लाएं। इसके बाद उसे माता के चरणों में रख दें। ऐसा करने से आपके घर खरीदने की मुराद जल्दी पूरी हो सकती है।