Navratri Daan/ Shardiya Navratri 2020: नवरात्र के दिनों को बहुत शुभ माना जाता है। देवी दुर्गा की शक्तियों की आराधना के यह नौ दिन परम मंगलकारी माने जाते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में कुछ विशेष दान किए जाएं तो इससे अपार धन लाभ के योग बन सकते हैं।

लाल चूड़ियों का दान – नवरात्र के पावन नौ दिनों में आठ साल से छोटी कन्याओं को लाल चूड़ियों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें लाल चूड़ियां पहनाने से दैवीय कृपा बरसती है। बताया जाता है कि जो लोग प्रसन्न मन से कन्याओं को लाल चूड़ियां दान करते हैं उनके घर में बरकत आती है।

मेहंदी बांटना है शुभ – देवी दुर्गा सुहागन हैं। उन्हें सुहाग का सामान बहुत पसंद हैं। नवरात्र के दौरान किसी भी एक दिन मेहंदी लाकर देवी मां को अर्पित करें। फिर मेहंदी को सात सुहागन स्त्रियों में बांट दें। कहते हैं कि मेहंदी लगाकर स्त्रियां जितना प्रसन्न होंगी देवी दुर्गा भी उतना ही प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि मेहंदी का दान करने से धन-धान्य के योग बन सकते हैं।

केले दान करने से बरकत – ऐसी मान्यता है कि केले का दान करने से घर में बरकत आती है। जो व्यक्ति नवरात्र के पावन नौ दिनों के दौरान केले का दान करता है उसके घर में शुभता आती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इससे उनके घर में धन-धान्य बनने के भी योग बनते हैं। जो लोग दरिद्रता से निजात पाना चाहते हों उन्हें केले का दान जरूर करना चाहिए।

किताबों का दान है मंगलकारी – नवरात्र के नौ दिनों के दौरान किताबों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि जो व्यक्ति किताबों का दान करता है उसके घर में माता महालक्ष्मी की कृपा बरसती है। जो व्यक्ति नवरात्र में किसी के जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाने की कोशिश करता है उसके घर परिवार से गरीबी की काली परछाई मिट जाती है।