Navratri Ka Bhog : नवरात्रि के दिनों को बहुत शुभ माना जाता है। देवी को मानने वाले सभी भक्तों के घरों में नवरात्रि के दौरान व्रत रख देवी को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। कहते हैं कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा अपने अत्यंत प्रसन्न और कृपालु रूप में होती हैं। ऐसे में जो कोई भी भक्त सच्चे मन से देवी को प्रसन्न करने के लिए छोटा-सा भी प्रयास करता है तो देवी दुर्गा उसकी पुकार बहुत जल्द सुनती हैं। नवरात्रि में देवी के नौ रूपों के भोग की सेवा भी बहुत अहम होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि नौ रूपों में कौन-सी देवी को कौन-सा भोग अर्पित करना चाहिए।
नौ देवियों के भोग
देवी शैलपुत्री – देवी दुर्गा के पहले रूप यानी शैलपुत्री माता को सफेद रंग का भोग लगाना चाहिए। सफेद रंग के भोग में मक्खन-मिश्री, मखानों की खीर, समा के चावलों की खीर और साबुत दाने की खीर आदि शामिल है।
देवी ब्रह्मचारिणी – माता के दूसरे रूप को ब्रहचारिणी के नाम से जाना जाता हैं। ब्रह्मचारिणी माता को लाल रंग का भोग लगाना चाहिए। इसमें लाल फल और लाल मिठाई शामिल हो सकते हैं।
देवी चंद्रघंटा – तीसरे रूप में माता चंद्रघंटा का पूजा जाता हैं। इन्हें भी लाल रंग का भोग सबसे प्रिय होता है। आप इन्हें लाल रंग के फल जैसे सेब-अनार या लाल रंग की मिठाई जैसे गुलाबजामुन का भोग लगा सकते हैं।
देवी कूष्माण्डा – मां के अत्ति सुन्दर कूष्मांडा रूप को नारंगी रंग का भोग लगाया जाता है। शेर पर सवार इन देवी को संतरा, नारंगी, मौसमी, नींबू या नारंगी रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
देवी स्कंदमाता – पांचवें दिन माता के इस रूप की आराधना की जाती हैं। इन्हें पीले रंग का भोग लगाना चाहिए। इन्हें पीले फल, पीली मिठाई, केसर वाला दूध और केसर वाली खीर का भोग लगाया जा सकता है।
देवी कात्यायनी – कात्यायनी माता देवी का शांत रूप हैं। इन्हें लाल रंग का भोग लगाना चाहिए। अगर आपको बाजार में कोई गुलाबी रंग की मिठाई मिल पाए तो इन्हें उसका भोग जरूर लगाना चाहिए।
देवी कालरात्रि – माता का यह रूप दुष्टों का नाश करने वाला हैं। इन्हें काले रंग के पेय पदार्थ का भोग लगाना चाहिए। संभव हो तो इन्हें नारियल का भोग जरूर लगाएं।
देवी महागौरी – माता महागौरी को मक्खन-मिश्री, मखानों की खीर, समा के चावलों की खीर और साबुत दाने की खीर आदि का भोग लगाना चाहिए।
देवी सिद्धिदात्री – देवी सिद्धिदात्री माता महालक्ष्मी का स्वरूप हैं। इन्हें भी देवी लक्ष्मी की तरह लाल रंग का भोजन प्रिय है। लाल फल या मिठाई का भोग लगाना अच्छा रहेगा।

