Sharad Purnima 2024 Date And Time, Sharad Purnima Kab Hai: शास्त्रों में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओंं से युक्त रहता है। वैदिक पंचांग मुताबिक हर साल शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन रखा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

शरद पूर्णिमा 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2024 Tithi and Auspicious Time)

ज्योतिष पंचांग के अनुसार आश्विन माह के पूर्णिमा तिथि की शरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 41 मिनट पर होगी। साथ ही इस तिथि का अंत अगले दिन यानी 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय शाम को 05 बजकर 04 मिनट पर होगा।

बन रहा रवि योग

शऱद पूर्णिमा के दिन रवि यो का निर्माण हो रहा है। यह योग 06:23 ए एम से 07:18 पी एम तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में खीर बनाने का विशेष महत्व है।

जानिए खीर का महत्व

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी भी नए कार्य को आरंभ करना मंगलदायक माना जाता है। ज्योतिष मुताबिक पूर्णिमा की रात को चंद्रमा पूरी 16 कलाओं से युक्त होता है। ऐसे में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसके औषधीय गुणों की वजह से ही इस दिन खुले आसमान में खीर खाई जाती है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही निरोगी काया रहती है।वहीं इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शरद पूर्णिमा का व्रत रखने के बाद पूर्ण रात्रि देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से धन समस्याओं का अंत होता है और धन तथा वैभव की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024