Sharad Purnima 2024 Kheer Kab Rakhe (शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें): आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन स्नान-दान के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। मान्यता है कि इस दिन रात को अमृत बरसता है। इसलिए रात के समय खुले आसमान के नीचे खीर रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं चंद्रोदय का समय से लेकर खीर किस समय बाहर रखना होगा शुभ…
शरद पूर्णिमा 2024 तिथि और मुहूर्त (Sharad Purnima 2024 Date And Muhurat)
अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर, बुधवार की शाम 7:59 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम 5:34 बजे पर समाप्त होगी। इसलिए शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
शरद पूर्णिमा का स्नान व दान- 16 अक्टूबर को ही किया जाएगा। इस दिन सुबह 04 बजकर 42 मिनट से सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक स्नान और दान करना शुभ होगा। इसके अलावा इस दिन राहुकाल और भद्रा छोड़कर किसी भी समय स्नान और दान कर सकते हैं।
शरद पूर्णिमा राहुकाल व भद्रा का समय (Sharad Purnima 2024 Rahukal And Bhadra Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही भद्रा रात 08 बजकर 40 मिनट से 17 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय (Sharad Purnima 2024 Moon Rise Time)
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5 मिनट 4 मिनट पर होगा।
शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का समय (Sharad Purnima 2024 Kheer Ka Samay)
शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन रात में 08:40 बजे के बाद खीर रख सकते हैं।
शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का महत्व (Significnace Of Sharad Purnima Kheer)
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इसलिए इस दिन दूध से संबंधित चीजें चंद्रमा की रोशनी में रखने से वह अमृत के समान हो जाता है। इस दिन खीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हो जाती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को भी दूध की खीर अति प्रिय है। इसी के कारण इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाया जाता है।
अगर आप भी शरद पूर्णिमा के दिन झटपट खीर बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें पूरी रेसिपी– Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा के दिन बनती है खास खीर, आज ही जुटाकर रख लें ये 3 चीजें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।