Sharad Purnima 2022 Ke Upaye and Puja Vidhi: शास्त्रों में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग अनुसार हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को कोजागिरी और शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल यह 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस पावन रात्रि में चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती हैं। इसलिए इस रात को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है। वहीं ज्योतिष में शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से आपको धन, वैभव और सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय
शरद पूर्णिमा पर खीर का मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। साथ ही श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्रका पाठ करें। इन स्त्रोत के पाठ से घर में सुख- समृद्धि रहती है। साथ ही ऐसा करने से जल्द ही आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
इस दिन धन में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रात को मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही 5 कौड़ियां मां को चढ़ाएं। फिर दूसरे दिन सुबह दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। साथ ही धन में वृद्धि होगी।
मां लक्ष्मी को अर्पित करें पान
शरद पूर्णिमा के दिन मांं लक्ष्मी को पान अर्पित करें। फिर इस पान को घर के सभी सदस्यों में बांट दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।
करियर और व्यापार में तरक्की के लिए
इस दिन रात में मां लक्ष्मी के पास घी का चौमुखी दीपक जलाएं। साथ ही मां को लाल पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से आपको करियर और व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आरोग्य प्राप्ति के लिए
अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें। फिर अगले दिन रोगी उस खीर का सेवन कर ले। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहता है।