Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए खास माना जाता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। कहते हैं कि शनि देव की पूजा से परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तो यह उपाय और भी फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये 5 खास उपाय करें। आइए जानते हैं…
पीपल के पत्तों से माला बनाना
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के 11 पत्तों को इकट्ठा करें और उनका एक माला बना लें। इस माला को शनि देव के मंदिर में अर्पित करते हुए ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है और जीवन में सुधार आ सकता है।
कच्चे सूत का धागा लपेटना
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चे सूत का धागा सात बार लपेटें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और वह आपकी परेशानियों को दूर करते हैं।
काले वस्त्र और दान
शनिवार के दिन काले चने, काली उड़द और काले कपड़े दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
सरसों के तेल का दीपक
शनिवार के दिन शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपक जलाने से शनि दोष भी कम हो सकता है।
पीपल के नीचे गुड़ और चने का भोग
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गुड़ और चने का भोग रखें। इसे आप कौवों, कुत्तों या गरीबों में बांट सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे आपका भाग्य चमक सकता है और इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
