Shaniwar Ke Upay in Hindi: सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता माने जाते हैं। इसलिए उन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। वे हर व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, उस पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को उनके प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं या फिर शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है साथ ही आपकी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
शनिवार के उपाय (Shaniwar Ke Upay in Hindi)
पीपल के पेड़ की पूजा
हिंदू धर्म में पेड़ को बहुत पूजनीय माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो अगर आप शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करेंगे तो इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होंगे। आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी कृपा हमेशा आपके जीवन पर बनी रहेगी।
शनिवार को करें दान
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का दान करने का महत्व है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करने से जीवन की समस्याएं कम होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। मान्यताओं के अनुसार, दान करने से शनिदेव की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
लोहे का दीपक जलाएं
शनिदेव का वास लोहे में माना जाता है, इसलिए शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने न केवल शनिदेव प्रसन्न होंगे बल्कि जातक के जीवन में सुख-शांति भी आएगी।
दीपक में डालें लौंग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डालकर दीपक जलाएंगे तो इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
शनि यंत्र की पूजा
शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करना शनिदेव के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। इसलिए इस दिन शनि यंत्र की पूजा जरूर करें। साथ ही शनिवार के दिन मांसाहार खाने बचें और अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों को दान करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।