Shani Ki Sadesati ke Upay: शास्त्रों के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि शनिदेव जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण उन्हें कर्मफल दाता, न्याय के देवता कहा जाता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करते हैं। दान-पुण्य से लेकर शनिदेव के मंत्र, चालीसा, शनि आरती आदि का पाठ करते हैं, जिससे वह अति प्रसन्न हों। इसके साथ ही शनिवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपायों को करके शनि साढ़ेसाती और ढैया, महादशा, शनि दोष आदि के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं शनिवार को कौन से 5 अचूक उपाय करके शनिदेव की विशेष कृपा पा सकते हैं…
शनिदेव के इन मंत्रों का करें जाप
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शनि साढ़ेसाती और ढैया के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सरसों के तेल का करें दान
अगर आपकी कुंडली में शनि साढ़े साती और ढैया चल रही हैं, तो शनिवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद एक स्टील की कटोरी में सरसों का तेल भर लें और इसमें एक रुपए का सिक्का डाल दें। इसके बाद इसमें अपना चेहरा देंखे। फिर इस तेल को किसी जरूरतमंद, गरीब या फिर शनि मंदिर में रख दें और“ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
गाय को खिलाएं रोटी
शनि की कृपा पाने के साथ कुंडली में मौजूद शनि के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए शनिवार के दिन काली रंग की गाय की सेवा करें। घर पर बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। इस रोटी में थोड़ी सा आटा की लोई और गुड़ या चीनी रखें। इसके अलावा काली गाय की पूजा करना लाभकारी हो सकता है। इसलिए शनिवार के दिन सिंदूर का तिलक लगाएं, सींग में मौली बांधे और मोतीचूर के लड्डू खिलाएं। इसके साथ ही पैर छुएं।
पीपल पर जलाएं इस तरह का जल
अगर आप शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त है, तो शनिवार को शाम के समय यानी अंधेरा होने के बाद एक लोटे में थोड़ी सी चीनी मिला लें और इस मीठे जल को पीपल पर अर्पित करें। इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फिर पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा कर लें।
मछलियों को खिलाएं आटा
रोजाना मछलियों को आटा खिलाने से नवग्रह की स्थिति मजबूत होगी। ऐसे ही शनिवार के दिन मछलियों को आटा खिलाने से शनि साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर शनि महादशा के कष्टकारी दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कैसे बनाएं मछली के लिए आटा
शनिवार को सुबह स्नान आदि स्नान कर लें। इसके बाद आटा में थोड़ा सा तिल या फिर काली उड़द की दाल का पाउडर डाल कर अच्छे से गूथ लें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इन्हें जलाशय, नदी, तालाब आदि में जाकर मछलियों को खिलाएं।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
