Shaniwar Ke Niyam: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। इसी तरह शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का माना जाता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, जो इंसान को उसके अच्छे या बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर शनि देव किसी से नाराज हो जाएं, तो उसकी जिंदगी में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं, अगर किसी जातक पर उनकी कृपा हो जाए, तो इंसान की किस्मत बदल सकती है। ऐसे में भक्त शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करता है तो उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। लेकिन, शनि महाराज की कृपा पाने के लिए उनके नियमों की जानकारी का होना बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे जीवन में परेशानियां आएं। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन-कौन से काम करने से बचना चाहिए।

शनिवार के दिन इन कामों को करने से बचें

बाल और नाखून न कटवाएं

शनिवार के दिन बाल, नाखून या दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये काम करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। अगर आप शनि देव की कृपा चाहते हैं, तो इस दिन इन कामों से दूरी बनाएं।

मांस और शराब से बचें

शनिवार को मांस-मदिरा का सेवन करना अशुभ माना गया है। इसके अलावा, इस दिन जुआ खेलने से भी बचना चाहिए। इन चीजों से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि यह शनि देव की नाराजगी का कारण भी बन सकती है।

कुछ चीजें खरीदने से बचें

शनिवार को लोहा, तेल, नमक और काली उड़द की दाल जैसी चीजें खरीदने से बचें। मान्यता है कि शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदने से शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है, जिससे जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।

गरीबों और जानवरों को न सताएं

शनिवार को गरीबों, असहायों और जानवरों को परेशान न करें। खासकर इस दिन कुत्तों को सताना बहुत बड़ा पाप माना जाता है। शनि देव गरीबों और जानवरों की रक्षा करते हैं, ऐसे में इन्हें सताने वालों को उनका गुस्सा झेलना पड़ता है।

शनि देव को खुश करने के उपाय

अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को दान करें। इसके अलावा इस दिन काले कपड़े, काले तिल और भोजन का दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से 4 राशियां ऐसी हैं जिनपर न्याय के देवता शनिदेव की कृपा बनी रहती है। वैसे तो शनि महाराज की सभी राशियों पर कृपा होती है लेकिन ये 4 इनकी प्रिय राशियां हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।