Mulank 8 Personality: अंक शास्त्र में 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में, मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 होता है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ये लोग फाइनेंस, पैसों के लेन-देन को अच्छी तरह से मैनेज करते हैं। आइए, जानते हैं मूलांक वालों की पर्सनैलिटी और करियर के बारे में…
अकूत धन- संपत्ति के होते हैं मालिक
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। वहीं ये लोग ग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। साथ ही ये लोग लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि से खूब पैसा कमाते हैं। इस मूलांक से जुड़े लोग न केवल खुद पर बल्कि दूसरों पर भी खूब पैसे खर्च करते हैं।
पैसे कमाने में होते हैं माहिर
मूलांक 8 से जुड़े लोग पैसा कमाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग न्याय को पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों कर्मों के आधार पर फल प्राप्त करना पसंद होता है। इन्हें कर्मों पर विश्वास होता है। ये एकाकी व एकान्तप्रिय भी हो जाते हैं जिससे ये समाज से अलग-थलग से हो जाते हैं। साथ ही ये किसी लक्ष्य को निर्धारित कर पूरा अवश्य करते हैं। वहीं इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है।
इन क्षेत्रों में बनता है करियर और कारोबार
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोग पेट्रोल, ऑयल, लोहा और खनिज पदार्थ से जुड़ा कारोबार करें तो अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही अगर नौकरी की बात करें तो ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से संबंधित करियर का चुनाव करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।