Shanidev Favourite Zodiac Sign : वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर नवग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन से जुड़े हुए लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम बात करने हैं शनि देव की प्रिय राशियों के बारे में, जिनके शनि देव स्वामी हैं या वह उस राशि में वह उच्च के होते हैं। इन राशियों के लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। इन राशि के लोगों को शनिदेव करियर में सफलता समृद्धि और संतुलन प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोगे हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है। क्योंकि तुला राशि शनि देव की उच्च राशि है। इसलिए इस राशि के लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत के दम मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही शनि की कृपा इन पर रहने का कारण इन्हें साढ़ेसाती और ढैय्या में भी अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। वहीं ये लोग अच्छे वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आपकी राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं। इसलिए इस राशि से जुड़े लोगों पर शनि देव का विशेष आशाीर्वाद होता है। ये लोग किसी काम में लापरवाही पसंद नहीं करते हैं। ये लोग बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पूरा करते हैं। शनिदेव मकर राशि के जातकों को तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता तो मिलती है। साथ ही मकर राशि से जुड़े लोगों में अच्छी दूरदर्शिता होती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ये लोग काम को लेकर जुनूनी होते हैं। साथ ही ये लोग समाजिक होते हैं। ये लोग गरीबों की मदद करने वाले होते हैं। वहीं ये लोग दान करने में आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग धन की अच्छी बचत करने वाले होते हैं। शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी बहुत अधिक कष्ट नहीं पहुंचाते हैं। शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी बहुत अधिक कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
