Shani Pluto Ardhakendra Yog: कर्मफलदाता शनि नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक पूरा चक्र करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। वहीं दूसरी ओर प्लूटो जिसे यम ग्रह माना जाता है। नवग्रह में न होने के बावजूद इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 22 जनवरी को सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर शनि और यम एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होगा, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय प्लूटो मकर राशि में विराजमान है। वह एक राशि में करीब 17-18 साल तक रहते हैं। 1 नवंबर 2021 को प्लूटो मकर राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 27 मार्च 2039 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि और प्लूटो का बना अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। नौकरी के कई ऑफर मिल सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी अर्धकेंद्र काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। भवन, भूमि, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

प्लूटो-शनि का बना अर्धकेंद्र योग मीन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी सोच-विचार की शक्ति से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इसके साथ ही आप खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। बैक बैलेंस बढ़ेगा। 

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।