Kendra Trikon Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कर्मफलदाता शनि अपनी राशि बदलते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका असर 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, आने वाली 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। शनि के वक्री होने यानी उल्टी चाल से चलने से  केंद्र त्रिकोण राजयोग नामक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। जानिए  केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

कब बनता है केंद्र त्रिकोण राजयोग?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केंद्र त्रिकोण राजयोग तक बनता है जब कुंडली में 3 केंद्र भाव  तीसरे, चौथे, सातवें,दसवें त्रिकोण भाव जैसे पहले, पांचवें और नौवें भाव आपस में युति कर रहे हो।

वृषभ राशि

 केंद्र त्रिकोण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए खास होने वाला है। लंबे समय से नौकरी तलाश रहे जातकों को अब सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी में अच्छा पैकेज मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

सिंह राशि

शनि का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में  केंद्र त्रिकोण राजयोग का प्रभाव इस राशि में सकारात्मक पड़ सकता है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इससे आने वाले समय में मुनाफा मिलने के पूरे आसार है। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। इसके साथ ही पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। 

तुला राशि

इस राशि के जातकों को निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंफ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।