Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्मफल दाता और न्यायाधीश माना जाता है। साथ ही शनि देव आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि के कारक माने जाते हैं। साथ ही शनि देव मकर और कुंभ राशि पर आधिपत्य है। वहीं तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का कष्टमय प्रभाव शुरू होने वाला है। जिससे इन राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वक्री शनि इन राशियों को अशुभ फल प्रदान करेंगे। इस समय शनि देव उल्टी गति से भ्रमण करेंगे। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

इन राशियों पर शुरू होगा साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव

वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई 2025 में मेष राशि के जातकों की साढ़ेसाती का कष्टमय प्रभाव शुरू हो जाएगा। वहीं मीन राशि पर दूसरे चरण की, और कुंभ राशि पर तीसरे एवं अंतिम चरण की साढ़ेसाती का असर होगा। जिससे इन राशियों पर साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव शुरू होगा। ऐसे में इन राशियों को नौकरी में चेंज की नहीं सोचना चाहिए। साथ ही शनि जब तक मार्गी न हो जाए नया निवेश न करें। वहीं इस व्यापारियों की आय धीमी होगी। 

इन राशियों पर शुरू होगा ढैय्या का कष्टमय प्रभाव

साथ ही शनि देव के मीन राशि में वक्री करते ही धनु और सिंह राशि पर ढैय्या का कष्टमय प्रभाव शुरू होगा। इन लोगों की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कोई पुराना रोग उभर सकता है। वहीं इस समय किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। साथ ही व्यापारियों को नए निवेश से बचना चाहिए। वहीं छात्रों को परीक्षा में मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा।

करें ये उपाय

1- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक शनि प्रतिमा के सामने जलाएं। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें।

2- पीपल में नियमित रूप से हर शनिवार दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। 

3- शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, सरसों का तेल और काली दाल का दान करना चाहिए।

4- शनि के बीज मंत्र ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:।’ का प्रतिदिन जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025