Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक पंचांग अनुसार शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद गोचर करते हैं। वहीं इस बीच में शनि देव वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 13 जुलाई को वक्री हुए थे और वह अब 28 नवंबर तक वक्री अवस्था में ही संचरण करेंगे। मतलब वह उल्टी गति से विचरण करेंगे। ऐसे में शनि देव के वक्री विचरण से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री चाल चलना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नौकरी और व्यापार के भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई जॉब मिलने के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं इस समय आप पैतृक व्यापार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर वक्री हुए हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिल सकती है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025