Viprit Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कर्मफल दाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, परिश्रम करने के साथ ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। हमेशा दूसरों का मदद करने के साथ प्राणी मात्र के प्रति दया और करुणा की भावना रखते हैं, तो उनके ऊपर शनि की विशेष कृपा होती है और उन्हें जीवन में किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता और वह जीवन में हर सुख-सुविधा और धन, पद, मान सम्मान को प्राप्त करते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। इस समय शनि गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है, जहां पर रहकर कई राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। वहीं शनि जुलाई माह में इसी राशि में वक्री हो गए हैं। शनि की उल्टी चाल चलने से वह एक भाव पीछे का भी फल देते हैं। ऐसे ही शनि ने सिंह राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण किया है, जिससे इस राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने से लेकर नौकरी-बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस भाग्यशाली राशि के बारे में…

गृहस्थ लोग इन जगहों पर भोजन ही नहीं फ्री में जल भी न पिएं, वरना पुण्य हो जाएंगे क्षीण, प्रेमानंद महाराज ने कही चौंकाने वाली बात

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। नवंबर तक इसी अवस्था में रहने के बाद मार्गी हो जाएंगे। बता दें कि विपरीत राजयोग तब बनता है जब कुंडली के छठे, आठवें या 12वें भाव का स्वामी छठे, आठवें या 12वें भाव में गोचर करता है। शनि की स्थिति के हिसाब से बात करें, तो शनि छठे भाव के स्वामी होकर के आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होकर विपरीत राजयोग बनाना लाभकारी हो सकता है। शनि महाराज इस राशि के जातकों के छठे तथा सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में वक्री हुए हैं। ऐसे में शनि सातवें भाव का भी फल इस राशि के जातकों को देंगे। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं सही हो सकती है। सिंह राशि के जातकों के लिए भले ही शनि योग कारक नहीं है लेकिन विपरीत राजयोग बनाने के कारण आने वाले ढाई वर्षों में सिंह राशि के जातकों को शनि बड़े-बड़े लाभ देने जा रहे हैं। आपके जीवन में चल रहे संघर्षों, चुनौतियों से अब राहत मिल सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र और नौकरी में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप परिश्रम करेंगे, तो आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है।

वक्री अवस्था में शनि की गति काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शनि से अगर आपको लाभ लेना है, तो जो शनि चाहते हैं वहीं करिए। आपकी दिनचर्या को सही ढंग से सख्ती के साथ आगे बढ़ाएं। अपने कार्य को आप सेवा भावना के साथ कीजिए। ऑफिस में हर किसी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रहने वाला है। आप जितना अच्छा व्यवहार करेंगे, उतना ही अच्छा आपका छठा भाव मजबूत हो सकता है। जब छठा भाव मजबूत होगा, तो आपके जीवन से कर्ज की स्थिति समाप्त होगी, शत्रुओं से छुटकारा मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन के हर एक क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

शनि के विपरीत राजयोग बनाने से इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए भी शनि का गोचर अच्छा रहेगा, क्योंकि पंचम के स्वामी गुरु हैं। गुरु की राशि में शनि का गोचर है और गुरु इस समय लाभ के भाव में बैठे हैं। अतिचारी अवस्था में तो बहुत तेजी के साथ आपको लाभ प्रदान करेंगे। अब वह लाभ चाहे शिक्षा का हो, चाहे संतान का हो, चाहे नौकरी का हो, चाहे धन का लाभ हो, चाहे आपकी किसी इच्छा की पूर्ति से संबंध रखता हो, हर कार्य बहुत तीव्र गति से पूरा होगा गुरु के प्रभाव से।

शनि रियल एस्टेट, निर्माण के भी कारक होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातक जो रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, आर्किटेक्ट, बिल्डर, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आदि क्षेत्रों से जुड़े है, तो उन्हें खूब लाभ मिल सकता है। इसके अलावा गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शनि की दृष्टि धन के भाव पर पड़ेगी, तो धन का संचय तो बढ़ाएंगे।

कोर्ट-कचहरी का कोई मामला काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इसके साथ ही सुलह समझौते के तहत आपका मामला हल हो सकता है। ननिहाल पक्ष से भी किसी तरह की कोई प्रॉपर्टी आपको मिल सकती है। अचानक से धन लाभ या फिर गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। लॉटरी, शेयर या फिर कोई इंश्योरेंस का पैसा आदि मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस के लिए लोन आसानी से मिल सकता है।

कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

  • शनिवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग में गंगाजल में काला तिल मिलाकर अर्पित करें। ऐसे करने से आपको लाभ मिलेगा।
  • शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाइए।
  • शनिवार के दिन काला तिल, काली उड़द, सरसों का तेल, काला छाता, काले कंबल का दान करना लाभकारी हो सकता है।
  • शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ और काला चना मिलाकर खिलाएं।

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह के तीसरे सप्ताह के साथ सावन माह आरंभ हो रहा है। इस सप्ताह के आरंभ में ही शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।