Shani Vakri 2025 Dhan Rajyog: कर्म के कारक और न्याय के देवता शनि देव 13 जुलाई 2025 को गुरु की राशि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 28 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। न्याय के देवता शनि के उल्टी चाल चलने से धन नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शनि वक्री चाल में सबसे ज्यादा बलशाली होते हैं। इसके साथ साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रबाव धीरे-धीरे कम हो जाता है। शनि के वक्री चाल से चलने पर बना धन राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है।यह विश्लेषण आपकी चंद्र राशि पर आधारित है, परंतु यदि आप इन 3 राशि के लग्न के जातक हैं, तो आपके लिए भी ये राशिफल हो सकता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से बना धन राजयोग किन राशियों के लिए लकी हो सकता है…

सूर्य ने बनाया पावरफुल समसप्तक राजयोग, इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, हर क्षेत्र में होंगे सफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में, वक्री का अर्थ यह नहीं होता कि ग्रह उल्टी दिशा में चलने लगता है। दरअसल, पृथ्वी से देखने पर वह धीमी गति से चलता हुआ प्रतीत होता है और ऐसा लगता है कि वह उल्टी दिशा में चल रहा है, जबकि वह वास्तव में अपनी दिशा में ही चलता रहता है। वक्री अवस्था में ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे उसका प्रभाव और फल अधिक होता है। शनि एक वर्ष में लगभग 138 दिन वक्री रहता है। वक्री ग्रह जिस भाव में होता है, उससे एक पूर्व भाव का भी फल देता है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री अवस्ता में रहेंगे और इस राशि में साढ़ेसाती का दूसरा चरण सक्रिय है। शनि महाराज इस राशि की कुंडली के एकादश और द्वादश भाव के स्वामी है। ऐसे में लग्न भाव में होकर शनि वक्री होकर द्वादश भाव का भी फल देंगे। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाली है। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए परिश्रम से अब आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। बता दें कि इस समय गुरु चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में करियर के क्षेत्र में ये राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। रियल एस्टेट से संबंधित कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कोई नया बिजनेस पार्टनर भी मिल सकता है। शनि की दृष्टि 12वें भाव पर भी है, जिससे विदेश यात्रा के योग बनते हैं। ऐसे में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। दान, पुण्य के माध्यम से आपको विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि के वक्री होने से बना धन राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के कुंडली के तीसरे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। तीसरे भाव में होकर वक्री शनि दूसरे भाव का भी फल देंगे। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। परिवार और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार के लिए विदेश जाना का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया या फिर ऑनलाइन बिजनेस के द्वारा काफी लाभ कमा सकते हैं। विदेशों के द्वारा आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि का वक्री होकर धन राजयोग बनाना इस राशि के जातकों के लिए भी लकी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के पंचम भाव में शनि वक्री हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चौथे भाव में राहु और अष्टम भाव में गुरु का गोचर है। शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर, सप्तमी दृष्टि एकादश भाव पर और दशमी दृष्टि धन भाव पर पड़ रही है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आती रहेगी। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेशी स्त्रोतों से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े व्यापार में भी काफी लाभ हो सकता है।

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।