Shani Vakri 2025: कर्मफलदाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि साल 2024 में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में ही विराजमान रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं नए साल 2025 के मार्च माह में शनि एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे और गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही इस राशि में 2027 तक रहेंगे। ऐसे में बीच-बीच उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। बता दें कि शनि 30 साल बाद मीन राशि में वक्री होंगे। शनि के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि मीन राशि में 13 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट में वक्री हो रहे हैं और करीब 138 दिन वक्री रहने के बाद 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि के उल्टी चाल से चलने से इन राशियों को लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि एकादश भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुकून आ सकता है। शिक्षा में चली आ रही समस्याएं या अड़चनें अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। धन की कमी से निजात मिल सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शनि आठवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी उनके द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत का अब फल मिल सकता है। कार्य़क्षेत्र में चली आ रही उतार-चढ़ाव अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही थोड़ा संभलकर रहने की बेहद जरूरत है, वरना भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि नवम भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आमदनी के नए जरिए खुल सकते हैं। ऐसे में आपको खूब धन लाभ हो सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके अलावा शेयर मार्केट में पैसा लगाने से आपको धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब ठीक हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।